Newswahni

नवादा सदर अस्पताल में अवैध एंबुलेंस पर कार्रवाई डीएम के निर्देश पर निरीक्षण कई का चालान कटा कहा अनियमितता बर्दाश्त नहीं…




नवादा सदर अस्पताल में अवैध प्राइवेट एंबुलेंस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर सदर एसडीओ अमित अनुराग और डीटीओ नवीन पांडे की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। टीम ने आम लोगों से बातचीत की यह कार्रवाई मरीजों को गुमराह करने और अस्पताल परिसर में अवैध घुसपैठ की शिकायतों के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने आम लोगों से बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर अस्पताल के डीपीएम अमित कुमार भी मौजूद थे। जांच में पाया गया कि अस्पताल परिसर के अंदर एक निजी एंबुलेंस खड़ी थी, जबकि दो-तीन अन्य निजी एंबुलेंस अस्पताल के बाहर देखी गईं। नियमों का उल्लंघन करने वाली इन एंबुलेंसों पर जुर्माना लगाया गया और चालान जारी किए गए। सदर एसडीओ अमित अनुराग ने पत्रकारों को बताया, “जिला पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि सदर अस्पताल में कुछ बाहरी एंबुलेंस अवैध रूप से प्रवेश कर मरीजों और उनके परिजनों को गुमराह कर अपनी सेवाएं थोप रही हैं। 10 सरकारी एंबुलेंस सही पाए गए डीएम के आदेश पर हमारी टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। यहां 10 सरकारी एंबुलेंस सही पाए गए, जबकि निजी एंबुलेंसों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बाहर खड़ी एंबुलेंसों पर भी चालान काटा गया है।”इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुचिता बनाए रखना था। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सदर अस्पताल जैसी सरकारी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि मरीजों को निर्बाध और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top