Newswahni

नवादा में लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार कौआकोल पुलिस ने आंती गांव से युवक को पकड़ा व्हाट्सएप कॉल के जरिए मांगा था…




नवादा में पुलिस ने एक व्यवसायी से 12 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। कौआकोल थाना पुलिस ने आरोपी सुजल कुमार को आंती गांव से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुजल कुमार ने एक बड़े व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 12 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। जब व्यवसायी ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद व्हाट्सएप चैट के माध्यम से भी लगातार धमकियां भेजी गईं। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को पकड़ा पीड़ित व्यवसायी ने तत्काल कौआकोल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहायता का उपयोग कर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे आंती गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, युवक का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। इस गिरफ्तारी से स्थानीय व्यवसायियों ने राहत महसूस की है। पुलिस ने अन्य संभावित पीड़ितों से भी संपर्क करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top