Newswahni

नवादा में पेट दर्द के बाद विवाहिता की मौत साल पहले हुई थी शादी मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया…




नवादा में एक विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मौत की वजह साफ होगी।

मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नेया गांव निवासी अनीश कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी(25) के रूप में हुई है। मंगलवार रात करीब 11 बजे पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। 2 साल पहले हुई थी शादी मृतका के पिता भारत सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले खुशबू को प्रताड़ित कर रहे थे और दहेज में पांच लाख रुपए मांग रहे थे। भारत सिंह ने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई। खुशबू का दो महीने का बच्चा है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। आवेदन मिलने के बाद होगी जांच नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top