Newswahni

नवादा में पूजा के दीये से लगी आग लाखों का सामान जलकर राख टीवी फ्रिज और वाशिंग मशीन जली…




नवादा के कोनिया पर गांव में गुरुवार को पूजा के दौरान जलाया गया दीया एक घर में आग लगने का कारण बन गया। आग लगने से घर में रखा टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत कई कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी जानकारी के अनुसार, कोनिया पर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के घर में गुरुवार को पूजा-पाठ किया गया था। पूजा करने के बाद परिवार के सदस्य अपने काम के सिलसिले में दुकान चले गए। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई। कुछ समय बाद आसपास के लोगों की नजर घर से निकल रहे धुएं पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर आग की लपटें और धुआं देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, घर में पूजा करने के बाद जलता हुआ दीया छोड़ दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान चूहे के कारण दीया गिर गया होगा और उससे घर में आग लग गई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस अग्निकांड में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू सामानों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक क्षति की स्थिति उत्पन्न हो गई है। समय रहते आसपास के लोगों और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग को और फैलने से रोकने में मदद मिली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top