![]()
नवादा जिले में गया-नवादा मुख्य मार्ग पर तुंगी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक महिला की पहचान हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के लटवर गांव निवासी नवीन सिंह की पत्नी विद्या देवी के रूप में हुई है। वह बाजार जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। चालक वाहन सहित नवादा जिले से फरार हो गया
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित नवादा जिले से फरार हो गया। नवादा पुलिस ने तत्काल गया पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पिकअप को गया जिले के वजीरगंज में पकड़ लिया गया। घटना से गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए गया से नवादा और नवादा से बोधगया जाने वाली सड़क को तुंगी गांव के पास पूरी तरह जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर नारेबाजी की। समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाना शुरू किया
जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाना शुरू किया। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पकड़ी गई पिकअप गाड़ी के चालक के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने लगातार हो रहे हादसों पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पिछले पांच दिनों में पांच से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, और इन सभी घटनाओं में तेज रफ्तार वाहनों की भूमिका रही है। ग्रामीणों ने सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।
Source link