Newswahni

नवादा के अभिषेक रंजन असिस्टेंट प्रोफेसर बने बिहार आयोग की परीक्षा में वां स्थान हासिल किया…




नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के धरहरा गांव निवासी अभिषेक रंजन ने समाजशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणाम में उन्होंने 30वां स्थान हासिल किया है। अभिषेक के पिता का नाम विपिन प्रसाद और माता का नाम संजू देवी है। उनका स्थायी पता ग्राम-धरहरा, प्रखंड-पकरीबरावां, जिला-नवादा है। वर्तमान में वे नवादा के लाइन पार, मिर्जापुर में निवास करते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से प्राप्त की। वर्तमान में अभिषेक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के समाजशास्त्र विभाग से पीएचडी कर रहे हैं। अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय सैनिक स्कूल की अनुशासित शिक्षा, कठिन परिश्रम, माता-पिता और गुरुओं को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top