Newswahni

नपुंसक कह चिढ़ाते थे बच्चे गलत साबित करने के लिए गार्ड बना हैवान छात्र से कुकर्म के बाद ब् लेड से काटकर कर…



Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद के कडौना थाना क्षेत्र में 6 अप्रैल को गुरुकुल हॉस्‍टल में हुए UKG के मासूम छात्र से रेप (अप्राकृतिक यौनाचार) और हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रेप के बाद धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या करने वाला कोई आर नहीं बल्कि हॉस्‍टल का ही सिक्‍योरिटी गार्ड था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गार्ड की पहचान मुकेश कुमार उर्फ सुदामा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने जो कुछ भी बताया वो और डराने वाला है।

मुकेश ने पुलिस को बताया कि हॉस्‍टल के बच्चे उसे नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे जिससे वो कुंठित हो गया था। उसने बताया कि वारदात वाली रात वो शराब के नशे में था और वो नपुंसक नहीं है ये साबित करने के लिए घटना को अंजाम दिया। जहानाबाद के एसपी अपर‍ाजित लोहान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर सारी जानकारी दी।

सबसे पहले जान लीजिए घटनाक्रम

घटना बीते 6 अप्रैल की है। हॉस्‍टल की तरफ से छात्र के परिजनों को फोन करके बताया गया कि उनका बच्चा बीमार है वो फौरन गुरुकुल आ जाएं। छात्र के दादा और रिश्‍तेदार हॉस्‍टल पहुंचे तो चौंक गए। बच्चे के शरीर पर ब्लेड से काटे जाने के गहरे घाव थे।  मासूम बच्चे पर उसकी गर्दन, चेहरे और गुप्तांगों पर बेरहमी से हमला किया गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तीन डॉक्टरों के एक बोर्ड ने पुष्टि की कि बच्चे की गला काटकर हत्या करने से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। उसके बाद SIT गठन कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए जब गार्ड को हिरासत में ले लिया। कड़ी से कड़ी मिलाते हुए पुलिस ने जब कड़ाई से छानबीन की तो गार्ड ने जुर्म कबूल कर लिया।

पत्‍नी छोड़कर जा चुकी थी, बच्चे नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे

एसपी ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार की उम्र 40 साल है। कुछ साल पहले उसकी पत्‍नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके बाद हॉस्‍टल के बच्चे उसे नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे। इससे उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। वो कुंठित रहने लगा था।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात मुकेश बाहर से शराब पीकर हॉस्‍टल आया था। जब वो हॉस्‍टल आया तो बच्चे कॉमन एरिया में टीवी देख रहे थे। वो थोड़ी देर वहां बैठा और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। उसने कमरे का दरवाजा खोल रखा था। थोड़ी देर बाद बच्चे सोने चले गए। इस दौरान वो उनपर नजर रख रहा था। इस बीच उसे UKG का एक छात्र कैंटीन की तरफ जाता दिखाई दिया।

मुक‍ेश ने उसे पकड़ लिया और कैंटीन के पास सीढ़ी पर ले जाकर दुष्‍कर्म किया फिर धारदार हथियार से उसके शरीर के कई हिस्सों को काट दिया। मासूम के प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस को किचन के सिंक के पास से खून और बाथरूम से ब्‍लेड बरामद किए है।

साबित करना चाहता था नपुंसक नहीं है, कुंठा से भरा था मुकेश

पूछताछ में उसने कबूल किया कि बच्चे उसे चिढ़ाते थे जिससे वो कुंठा से भर गया था। वो साबित करना चाहता था कि वो नपुंसक नहीं है इसलिए ऐसी घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपी मुकेश कुमार के हॉस्टल संचालक तरुण कुमार के साथ भी संबंध अच्छे नहीं थे। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अक्सर संचालक को धमकी देता रहता था। वह कहता था कि एक दिन ऐसा कांड करेगा कि यह हॉस्टल बंद हो जाएगा।

पप्‍पू यादव ने की मासूम के परिवार से मुलाकात

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव जहानाबाद जाकर पीड़ित के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने खुद फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने एक पोस्ट कर लिखा, ‘आज मैं जहानाबाद जिले के बुलाखी बीघा गांव में धनंजय यादव और उनके परिवार से मिलने और उनके दुख में शामिल होने गया था। हाल ही में उनके चार साल के बेटे की एक हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में दुखद मौत हो गई। यह इस परिवार के लिए असहनीय दुख का पल है।’

पप्पू यादव ने आगे बताया लिखा, ‘हमने शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी और अपनी तरफ से तुरंत ₹20,000 की आर्थिक सहायता दी। इसके अलावा हमने उन्हें भरोसा दिलाया कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें न्याय मिले। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दे। हम शोकाकुल परिवार के साथ मज़बूती से खड़े हैं और हम न्याय की मांग के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।’

इसे भी पढ़ें- VIDEO: नेपाल-बंगाल से आती थी लड़कियां, होता था जिस्‍मफरोशी का धंधा…दिल्‍ली में बड़े सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़; 8 कॉलगर्ल्स को किया गया रेस्‍क्‍यू



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top