Newswahni

नगर निकायों के कामों पर अब रहेगी जनता की नजर विकास कार्यों के निगरानी के लिए व्हाट्सऐप नंबर हुआ जारी मई तक सभी…




नगर निकायों के कार्यों पर अब जनता की नजर रहेगी। विकास कार्यों की निगरानी के लिए व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9264291339 पर लोग संपर्क कर सकते हैं। नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज समीक्षात्मक बैठक की थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मानसून 2026 को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में जलजमाव की समस्या से निपटना है। 15 मई तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश विजय सिन्हा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मानसून के पहले सभी आवश्यक कार्य 15 मई तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने तथा जलजमाव वाले चिन्हित क्षेत्रों में कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आम जनता को जलजमाव की समस्या का सामना नहीं करना पडे़, इसके लिए विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य करे। नगर निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई इस बैठक में नगर निकायों में चल रहे विकासात्मक और निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि आम जनता की सहभागिता से विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top