Newswahni

धान रोपनी के दौरान महिला को सांप ने डसा कैमूर में झाड़ फूंक के चक्कर में गई जान इलाज से पहले रास्ते में…




चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शनिवार को धान रोपनी के दौरान एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। समय पर चिकित्सकीय इलाज न मिलने और झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामगढ़ निवासी शंभू राजभर की 41 वर्षीय पत्नी सुर्भकला देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार को सुर्भकला देवी गांव से दक्षिण दिशा में स्थित खेत में धान की रोपनी कर रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप काटने के बाद परिजन उन्हें डॉक्टरी इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय उत्तर प्रदेश के अमवा स्थित सती माता मंदिर में झाड़-फूंक के लिए ले गए। शरीर में जहर फैल गया
मंदिर में कथित तौर पर हालत में सुधार होने के बाद परिजन महिला को घर वापस ले आए। हालांकि, घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद सुर्भकला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उनके शरीर में जहर फैल गया। स्थिति गंभीर होते देख परिजन उन्हें इलाज के लिए चंदौली (उत्तर प्रदेश) ले जाने लगे, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रविवार को परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top