
हरियाणा के रोहतक जिले में हाईवे के पास एक महिला का अर्धनग्न शव मिला है। शव के दोनों हाथ भी गायब है। इसके अलावा उसका शरीर भी काला पड़ गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना कलानौर के गांव खैरड़ी के पास की बताई जा रही है।
हाईवे 152-डी के पास झाड़ियों में महिला का शव नग्न अवस्था में मिला। इसका ऊपर का हिस्सा नग्न अवस्था में था। पैरों में काले रंग की पजामी थी। एक पैर में पाजेब था, जबकि दूसरे से गायब था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों हाथों को किसी जानवर द्वारा नोंचा हुआ बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शव 2-3 दिन पुराना हो सकता है। इसका चेहरा भी काला पड़ गया है, जिसके कारण पहचान करना मुश्किल हो गया है। शव के पास कोई कागज भी नहीं है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है।