Newswahni

दुर्गावती हाईवे पर कार ट्रक भिड़ंत में की मौत काशी विश्वनाथ दर्शन कर लौट रहे अरवल के दोस्त घायल…




दुर्गावती राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के शिकार सभी पांचों युवक अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभुआटेल गांव के निवासी हैं। मृतकों की पहचान रंजीत कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घायलों में अक्षय कुमार (23), आदित्य कुमार (25) और कुंदन कुमार (23) शामिल हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… घायलों के अनुसार, ये सभी दोस्त पहले देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने गए थे। वहां से वे वाराणसी पहुंचे और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद सभी अपनी कार से गांव लौट रहे थे, तभी दुर्गावती हाईवे पर यह दुर्घटना हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने रंजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक कुमार ने बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। बाकी तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top