Newswahni

दीदी बूढ़ी हो गई है अब उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा गद्दार कौन के बागी अरूप चक्रवर्ती ने बताया क्यों छोड़ा…



तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों ने एक ऐसी पार्टी के साथ विलय करने का ऐलान किया है जिसका नाम भी बहुत कम लोगों ने ही सुना होगा। ममता बनर्जी का साथ छोड़ने का ऐलान करने वाले 20 बागी सांसदों ने पार्टी का NCPI में विलय का औपचारिक ऐलान कर दिया है। हालांकि, बागियों ने BJP की अगुवाई वाले NDA को समर्थन देने की भी बात कही है। अब बागी गुट के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने दावा किया है कि अभी TMC से और भी सांसद हमारे साथ आएंगे, क्योंकि हम पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

TMC के बागी MP अरूप चक्रवर्ती ने कहा, “TMC से हर कोई हमारे साथ आएगा। वे और कहां जा सकते हैं? उन सभी को पॉलिटिक्स में रहना होगा। सुधार होगा। हम अपनी पार्टी को ठीक करना चाहते हैं। अभिषेक बनर्जी के 20 TMC बागी MPs को गद्दार कहने पर उन्होंने कहा, “पार्टी चलाने वाले लोग इस दरार के लिए जिम्मेदार हैं।

दीदी अब बूढ़ी हो गई हैं-अरूप चक्रवर्ती

अरूप चक्रवर्ती ने आगे कहा, गद्दार कौन है? जो पार्टी वर्कर को कस्टडी में डालता है, जो चुनाव हारने के बाद दूसरी तरफ चला जाता है, और वर्कर का ध्यान नहीं रखता। अपना चेहरा शीशे में देखे पता चल जाएगा गद्दार कौन है। हम सब दीदी के साथ हैं, मैं दीदी की परछाई हूं। सब कोई दीदी के साथ था। हम दीदी को देखकर पार्टी में आए थे। सब दीदी के साथ आए थे। लेकिन दीदी बूढ़ी हो गई हैं। दीदी को काम नहीं करने दिया जा रहा। जब दीदी पावर में नहीं तो हम सब वहां रहकर क्या करेंगे।”

अरूप चक्रवर्ती ने आगे कहा, ‘अब एक नई शुरुआत हुई है। हम सियासी हत्याओं के चक्र को खत्म करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बंगाल विकास के रास्ते पर आगे बढ़े।’ उन्होंने ममता बनर्जी पर परिवार के दबाव का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि परिवार ने उन्हें खुशी-खुशी काम नहीं करने दिया। परिवार में कई कांड हो चुके हैं। इसी दबाव में ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदारी सौंप दी, जिसके बाद टीएमसी बर्बाद हो गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top