Newswahni

दिल्ली में दिन तूफान और बारिश का अलर्ट किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं तापमान गिरकर जाएगा डिग्री पर जानें का…



Thunderstorm Delhi-NCR: दिल्ली-NCR समेत आस-पास के इलाकों में भीषण गर्मी अब थम गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 मई यानी बीते कल से मौसम बदल चुका है। कल रात तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चली। अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दे दी।

IMD ने आज भी (29 मई) दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने और 70 km/h तक तेज हवाओं के साथ शाम या रात में तेज आंधी-बारिश की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान में भी गिरावट का अनुमान है। सुबह-दोपहर में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तूफानी हवाओं की स्पीड 60-70 km/h रहेगी और पीक पर 80 km/h तक जा सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

31 मई तक जारी रहेगा आंधी और बारिश का सिलसिला

30 और 31 मई को भी बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 km/h की हवाएं चलेंगी। 30 मई को अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और 31 मई को 35-37 डिग्री रह सकता है।

मौसम साफ होते ही 1 जून से गर्मी वापस लौटेगी, 1 जून को 37-39 डिग्री और 2 जून को 39-41 डिग्री तक तापमान चढ़ सकता है।  फिलहाल अगले 4 दिनों तापमान में गिरावट के साथ बारिश होने की संभावना से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।

IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर 29 मई को बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी इसी दौरान आंधी-बारिश का मौसम रहने वाला है। ऐसे में तेज आंधी के बिजली-बारिश के दौरान खुले में ना रहे। इस दौरान घर में रहने की सलाह दी जाती है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top