Newswahni

दिल्ली गाजियाबाद में कई जगहों को दहलाने की थी साजिश पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़ आरोपी गिरफ्तार…



जतिन शर्मा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी पाकिस्तान में बैठे शाहजाद भट्टी और उसके साथी अजमल गुज्जर के इशारे पर काम कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ मंगाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसाया

जांच में पता चला कि गिरोह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें जल्दी पैसा कमाने और अपराध की दुनिया की चमक-दमक दिखाकर भर्ती किया जाता था। इसके बाद उन्हें हथियारों और नशे की तस्करी जैसे कामों में लगाया जाता था।

स्पेशल सेल को मई 2026 में सूचना मिली थी कि शाहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर दिल्ली-एनसीआर में कुछ बड़ी वारदातों की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर मोहित उर्फ योगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार और पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से संपर्क के सबूत मिले।

दिल्ली और आसपास के कई स्थानों की कर रहे थे रेकी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर रहे थे। इन जगहों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजे जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर कई संभावित आतंकी हमलों को टाल दिया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप पंजाब से उठाकर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाते थे।

इस नेटवर्क में शामिल कुछ आरोपियों पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपियों, हथियार सप्लायरों और फंडिंग करने वाले लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top