Newswahni

दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा रेखा गुप्ता ने रुपये महीना की लक्ष्मी योजना को दी मंजूरी जानिए कब से शुरू होगा…



मंगलवार, 28 जुलाई को दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। CM ने दिल्ली में 2,500 रुपये हर महीने मिलने का इंतजार कर रही महिलाओं को ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी गई है। मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने खुद इस योजना का ऐलान किया। इस योजना का ऐलान करते हुए सीएम ने कहा कि आज हमारे के लिए खुशी का दिन है। हमने जो दिल्ली की बहनों से प्रॉमिस किया था, उसकी मंजूरी दे दी है।

दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि आज दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली की पात्र बहनों के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये दिए जाएंगे।

CM रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘रक्षाबंधन पर महिलाओं को ₹2,500 की पहली किस्त जारी की जाएगी। हर महीने मिलने वाली यह सहायता किसी मां की दवा का सहारा बनेगी, किसी बेटी की पढ़ाई को गति देगी और किसी परिवार के रोजमर्रा के खर्च में राहत लाएगी। यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, दिल्ली की बहनों के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संकल्प है।’

हमारी सरकार ने दिल्ली से किया एक और वादा निभाया है। सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए 1 अगस्त से पोर्टल शुरू हो जाएगा। पात्र बहनें आवेदन कर सकेंगी और प्रक्रिया पूरी करके रक्षाबंधन पर महिलाओं को ₹2,500 की पहली किस्त जारी की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top