Newswahni

दहेज की मांग पूरी न होने पर टूटी शादी हजार रुपये के लिए नहीं पहुंचा दूल्हा लड़की पक्ष ने कहा तैयारियां हो गई…




बेतिया में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक शादी टूट गई। घटना सोमवार की है। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के दिन लड़के पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त 50 हजार रुपये की मांग की जिसे हम नहीं दे पाएं। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद बारात का इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं आई। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पूरा मामला योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा बाजार की है। सभी तैयारियां पूरी हो गई थी लड़की के पिता जनाब साहब ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शबनम खातून की शादी जिले के ही रूदलपुर के जनाब गुलाब अंसारी के बेटे अरमान साहब से तय की थी। लेकिन बारात न लाने की वजह से शादी नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि विवाह के लिए घर में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। रिश्तेदार और मेहमान भी पहुंच गए थे और बारात के स्वागत की व्यवस्था की गई थी। शादी के दिन 50 हजार की डिमांड लडकी के पिता ने बताया कि शादी तय होने के समय लड़के पक्ष को मोटरसाइकिल, फर्नीचर और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद दिए गए थे। इसके बावजूद, शादी के दिन लड़के पक्ष ने अतिरिक्त 50 हजार रुपये की मांग की। परिजनों ने बताया कि वे यह अतिरिक्त राशि देने में असमर्थ थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष धुर्व नारायण सिंह ने जानकारी मिलते ही 112 की पुलिस ने बताया कि यदि पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top