Newswahni

दरभंगा ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पूछताछ के बाद भेजा जेल गिरोह में शामिल लोगों की…




दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 9.8 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढढ़िया मोड़ के पास सुनसान बांसबाड़ी में एक युवक स्मैक की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने राजपत्रित दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की। मौके से कमतौल गांव निवासी राम लखन महतो के पुत्र भोला कुमार महतो(25) को पकड़ा। तलाशी के दौरान जेब से 11 पुड़िया स्मैक मिला। पूछताछ में किया खुलासा पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सुनसान बांसबाड़ी में बैठकर जरूरतमंद युवकों को स्मैक की पुड़िया बेचता था। उसके इस खुलासे के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि उसे स्मैक की आपूर्ति कहां से होती थी। इस कारोबार में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही स्मैक के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए छानबीन जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top