Newswahni

दरभंगा में साल की बच्ची से रेप की कोशिश आरोपी किराएदार को लोगों ने पकड़कर पीटा नशे की हालत में पुलिस ने किया…




दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी किराएदार संजय साह(45) को आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि पांच साल से किराए के मकान में रह रही हूं। बुधवार की शाम करीब पांच बजे काम से लौटकर घर पहुंची, तब मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि उनकी 6 वर्षीय बेटी के साथ उसी मकान में गलत हरकत की गई है। पूछने पर बच्ची ने ने रोते हुए बताया कि संजय उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। मुंह दबाकर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। किसी तरह वहां से निकलकर बाहर आई। इसके बाद पड़ोसियों को जानकारी दी। आरोपी नशे की हालत में था। आरोपी को लोगों ने पीटा खबर फैलते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने संजय को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लहेरियासराय थाना में पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छानबीन में जुटी पुलिस प्रभारी थानाध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी ने बताया कि नशे की हालत मे आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया। आवेदन मिलने पर प्रथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top