Newswahni

दरभंगा में देर रात गोली मारकर डीजे संचालक की हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ननिहाल से लौटने के दौरान हुई वारदात…




दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अचलपुर से नरहा जाने वाली सड़क मे स्थित रुही चौड़ (बाजितपुर थाना क्षेत्र) के पास की है, जहां देर रात अज्ञात हमलावरों ने युवक को निशाना बनाया और फरार हो गए। मृतक की पहचान अचलपुर के रहने वाले सत्यनारायण महतो के 24 साल के बेटे विनोद महतो उर्फ बच्चा बाबू के रूप में की गई है। विनोद महतो बुधवार को अपने ननिहाल नरहा गया था। देर रात को विनोद ननिहाल से लौट रहा था। इसी दौरान सुनसान सड़क पर घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही विनोद की मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने बरामद किया गोली का एक खोखा वारदात की जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रात को ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जहां देर रात प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस बोली- जांच पड़ताल जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी वारदात को लेकर बहेड़ा थाना प्रभारी सह ट्रेनी डीएसपी रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया गोली मारकर हत्या का मामला है। घटनास्थल बाजितपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है, जबकि मृतक का घर बहेड़ा थाना क्षेत्र में है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र कर रही है। मृतक विनोद महतो पेशे से डीजे संचालक था। साथ ही पेशेवर ड्राइवर भी था। विनोद के परिवार में पत्नी चांदनी देवी, करीब दो साल की बेटी अनन्या, मां सुमित्रा देवी समेत अन्य परिजन हैं। इधर, सझुआर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार मंडल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन हत्या के कारणों और हमलावरों का अब तक पता नहीं चल सका है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top