![]()
दरभंगा में 3 महीने की प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद आरोपी 2 साल की बेटी को लेकर फरार हो गया। मृतका की पहचान राकेश मुखिया की पत्नी खुशबू कुमारी(22) के तौर पर हुई है। घटना फेकला थाना क्षेत्र के बरूआरा गांव की है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के छोटे भाई रूपेश सहनी ने बताया कि एक रिश्तेदार ने फोन कर बहन की मौत की सूचना दी। जब परिवार के लोगों के साथ ससुराल पहुंचा तो खूशबू का शव पलंग पर पड़ा था, जबकि घर के सभी लोग फरार थे। दो वर्षीय भांजी भी गायब है। बहन के गले पर काला निशान था, जिससे आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। तीन साल पहले शादी हुई थी। 4 लाख रुपए दहेज दिया था। इसके बाद भी पति, देवर और सास-ससुर 60 हजार रुपए की डिमांड कर रहे थे। नहीं देने पर मारपीट की जाती थी।
मायके पक्ष ने कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग परिजन के अनुसार, शादी के दो साल बाद एक बेटी का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। आरोप है कि खूशबू तीन माह की गर्भवती थी, इसके बाद भी उसकी हत्या कर दी गई। मायके पक्ष ने फेकला थाना में लिखित आवेदन देकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी फेकला पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source link