Newswahni

दरभंगा में कार ने स्कूटी में मारी टक्कर हादसे में एक व्यक्ति की मौत लाख कैश बरामद ड्राइवर और उसके दोस्त पर…




दरभंगा में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। घटना जयनगर-केवटी-दरभंगा एनएच-527बी पर पाराडीह के पास की है। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के मुरलियाचक निवासी परीबोध मिश्रा के तौर पर हुई है। स्कूटी से दरभंगा की ओर आ रहे थे। इस बीच जयनगर की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP 17 K 6548) से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार कई बार पलटते हुए सड़क से करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। कार सवार बहराइच (उत्तर प्रदेश) के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र निवासी महताब खान (20) और फरमान अली(19) रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 2 लोगों पर मामला दर्ज मृतक के पुत्र आलोक नाथ मिश्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने कार चालक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कागजात के साथ यातायात थाना, दरभंगा को सौंप दिया गया है। बरामद रुपए को पुलिस ने जब्त किया थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि दुर्घटना के बाद डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के पास से करीब 6 लाख रुपए से अधिक नकद बरामद किए हैं, जिन्हें सुरक्षित रखा गया है। रुपए के स्रोत और गंतव्य को लेकर जांच जारी है। मृतक के पुत्र ने कहा है कि अंतिम संस्कार के बाद ही इस बारे में स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे। रुपए लेकर भाग रहे 2 लोगों को पकड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के बैग से नकदी सड़क पर बिखर गई थी, जिसे लेकर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों द्वारा पैसे उठाने की कोशिश भी की गई। इसी बीच दो बाइक सवार युवक बैग लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों से पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top