Newswahni

दरभंगा के पंचायतों में एक साथ लगा सहयोग शिविर पथ निर्माण मंत्री बोले हर महीने लोगों की समस्या का होगा समाधान…




दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत और केवटी प्रखण्ड के ननौरा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आज “सहयोग शिविर” का आयोजन हुआ। शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा और जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंत्री, विधायक एवं दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय को पाग, चादर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी हासिल की। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई, जहां नि:शुल्क ब्लड प्रेशर और शुगर जांच के साथ दवाइयों का वितरण किया गया। 24 पंचायतों में एक साथ आयोजित हुआ शिविर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि जिले के 24 पंचायतों में एक साथ सहयोग शिविर आयोजित किया गया है। प्रत्येक पंचायत के लिए प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों को वरीय पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 1100 और सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा और लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री बोले- हर महीने लगेगा सहयोग शिविर पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने कहा कि प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि सहयोग शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनेगा और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी शिविर में समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, जीविका और अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस चांदनी सिंह ने बताया कि लाभुक शिविर में आवेदन देकर विभिन्न योजनाओं का लाभ हासिल कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया। लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र और कार्ड का वितरण शिविर के दौरान जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। जन्म प्रमाण पत्र भावेश कुमार दास और दिलीप कुमार मंडल को दिया गया, जबकि मृत्यु प्रमाण पत्र मनोज कुमार महतो और रणधीर कुमार को सौंपा गया। इसके अलावा राजो देवी, भोला माझी, रामसागर यादव, शोएब अंसारी, माया देवी एवं शनिचर सदा को पेंशन योजना का लाभ मिला। वहीं शंभू मंडल, मोनी देवी, आकाश कुमार मंडल, राजू बैठा सहित कई लाभुकों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद और चांदनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी सहित विभिन्न विभागों के जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। दूसरी तरफ सदर प्रखंड के शीशो पूर्वी पंचायत भवन परिसर में बिहार सरकार की ओर से आयोजित ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि बिहार सरकार का उद्देश्य शासन को गांव-गांव तक पहुंचाना और आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राजस्व, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल और अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष रखे। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। संजय सरावगी ने सहयोग शिविर की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे ऐसे शिविर जनता के हित में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाली शिकायतों का 30 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और यदि अधिकारी लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबन तक किया जा सकता है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, शीशो पूर्वी पंचायत के सरपंच राम बाबू दास, मुखिया ममता देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top