Newswahni

दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के निर्माण का लिया जायजा डीएम ने तय समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश करोड़ की…




दरभंगा में 912 करोड़ रुपए की लागत से एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का काम चल रहा है। जिलाधिकारी कौशल कुमार रविवार को निर्माण स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। नए टर्मिनल के लिए प्रस्तावित अस्थायी एप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) के निर्माण में भी तेजी लाई जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने टर्मिनल भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और निर्माण एजेंसी से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण परियोजना में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
एप्रोच रोड सबसे बड़ी चुनौती
दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के निर्माण के साथ-साथ सबसे बड़ी चुनौती एनएच-27 से नए टर्मिनल तक एप्रोच रोड का निर्माण है। इसी मुद्दे को लेकर गत 16 जुलाई को बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत दरभंगा पहुंचे थे। उन्होंने निर्माणाधीन टर्मिनल भवन परिसर में जिला प्रशासन, एनएचएआई, पथ निर्माण विभाग (PWD), एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी।
बैठक का मुख्य एजेंडा नए टर्मिनल तक पहुंच मार्ग का निर्माण था। सभी पक्षों की बातें सुनने के बाद मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि एप्रोच रोड से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने टर्मिनल भवन निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की और कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने के निर्देश दिए थे।
निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट निदेशक डॉ. दिलीप कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार आर्य सहित संबंधित विभागों के अभियंतागण एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन पूरा होने के बाद मिथिलांचल के लाखों यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। व



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top