Newswahni

दबे पांव पैर पसार रहा कोरोना आंध्र महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मिले कोविड केस पिता के बाद बेटी भी संक्रमित प्रशासन…



Corona Virus Cases: कोरोना वायरस देश में दबे पांव फिर पैर पसार रहा है। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बाद अब बिहार में भी कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। भागलपुर में निजी क्लिनिक में एडमिट 66 साल के मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है।

पिता और बेटी दोनों फिलहाल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (JLNMCH) के कोविड वार्ड में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की तबीयत स्थिर है। फिलहाल उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पिता की देखभाल कर रही बेटी को भी हुआ कोरोना

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग शख्स बिहार के बांका जिले के रहने वाले हैं। वे अपनी बेटी के यहां भागलपुर रह रहे थे। इस बीच तबीयत खराब होने पर उन्हें तिलकामांझी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। 16 जुलाई को उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 30 साल की महिला अपने बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए अस्पताल आ रही थीं। 20 जुलाई को उन्हें सर्दी-खांसी के लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद उनकी भी आरटी-पीसीआर जांच कराई गई और वो कोरोना से संक्रमित पाई गई।

दोनों में संक्रमण की पुष्टि के बाद, स्वास्थ्य विभाग बुजुर्ग और उनकी बेटी के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने में जुटा है। इस बीच, जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें लेकिन घबराएं नहीं। सही सावधानी और समय पर इलाज से कोरोना के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

पिछले कुछ हफ्तों में आंध्र प्रदेश में कोरोना के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई 2026 के बीच कोविड-19 के कुल 12 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मरने वाले सभी चार मरीजों को पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी कोरोना केस बढ़ रहे हैं। केवल जुलाई महीने में राज्य में 50 के आसपास मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top