Newswahni

तेज प्रताप यादव के आवास चोरी मामले में नया मोड़ ड्राइवर के परिवार को धमकी गवाही दी तो आकाश से उठवा लेंगे गर्दनीबाग…




राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने ही निजी सहायक (PA) मोतिलाल पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने सचिवालय थाना में मोतिलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले के गवाह और तेज प्रताप के ड्राइवर अनिल यादव और उनकी पत्नी ने शनिवार देर रात गर्दनीबाग थाने पहुंचे। उन्होंने आवेदन देकर गवाही नहीं देने और पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। अनिल कुमार और उनकी पत्नी का आरोप है कि चोरी मामले में जिन मोतीलाल राय पर आरोप लगाए गए हैं, उस मामले में उनकी गवाही का नाम सामने आने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही है। परिवार ने पुलिस से कार्रवाई और संरक्षण की मांग की है। गर्दनीबाग थाने पहुंचकर अनिल कुमार ने शिकायत दिया, देखिए तस्वीर… रात में घर पहुंचे, गवाही नहीं देने की धमकी देने के आरोप थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक, मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती, उनके ससुर और साली देर रात करीब 11 बजे अनिल कुमार के घर पहुंचे और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आवेदन में कहा गया है कि उनके पति अनिल यादव तेज प्रताप यादव के आवास से कथित चोरी से जुड़े मामले में किसी भी कीमत पर गवाही नहीं दे। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि बातचीत के दौरान गवाही देने की स्थिति में ‘आकाश यादव’ नाम के व्यक्ति का हवाला देकर पूरे परिवार को उठवा लेने की धमकी दी गई। अनिल कुमार की पत्नी रंजू देवी ने बताया, घटना के समय उनके पति तेज प्रताप यादव के यहां गए हुए थे और वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान आरोपित पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे थे।’ गर्दनीबाग थाने में आवेदन, परिवार ने सुरक्षा की मांग की इसके बाद परिवार ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से कार्रवाई और संरक्षण की मांग की है। अनिल कुमार ने कहा, उन्हें और उनके परिवार को किसी भी समय नुकसान पहुंचाया जा सकता है। परिवार ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्या है पूरा मामला? इस मामले की शुरुआत तब हुई जब तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सचिवालय थाना में दर्ज कराई गई थी। तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व निजी सहायक मोतीलाल राय को मुख्य आरोपी बताया था। शिकायत के मुताबिक, ड्राइवर अनिल कुमार और एक अन्य सहयोगी ने कथित तौर पर मोतीलाल को सामान लेकर जाते देखा था। अब मामले में गवाह पक्ष धमकी मिलने की शिकायत कर सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। फिलहाल पुलिस शिकायतों की जांच कर रही है। आरोपी मोतिलाल की पत्नी ने भी दर्ज कराई है शिकायत मोतिलाल की पत्नी प्रीति भारती ने आरोप लगाया है कि मेरे पति सोमवार की रात 8 बजे तक तेजप्रताप यादव के साथ ही थे। उन्होंने तेजप्रताप यादव के फोन से ही वीडियो कॉल किया था। मेरे पति को फंसाया जा रहा है। मुझे आशंका है कि मेरे पति अब हैं भी या नहीं हैं। प्रीति भारती की शिकायत पर तेजप्रताप यादव के खिलाफ पटना के अगमकुआं थाने में FIR दर्ज की गई है। प्रीति ने शिकायत में लिखा है- तेज प्रताप यादव के ड्राइवर अनिल यादव कुछ लोगों के साथ मेरे घर पर आते थे। ड्राइवर ने कहा कि हम ED और CBI से हैं। आपके ऊपर छापा पड़ा है। आप लोग तेज प्रताप यादव का कुछ दस्तावेज लेकर आए हैं, वह हम लोगों को दे दीजिए। ड्राइवर और उनके लोगों ने मुझे कमरे में भी बंद कर दिया था। तेज प्रताप यादव पर मोतीलाल के फोन रखने का भी आरोप लगाया है। प्रीति ने पुलिस को CCTV फुटेज भी दिया है, जिसमें कुछ लोग दिख रहे हैं। पत्नी ने पुलिस से पति को खोजने की गुहार लगाई है। अब पढ़िए तेजप्रताप यादव ने सचिवालय में जो आवेदन दिया है उसमें क्या लिखा है मैं, तेज प्रताप यादव, पिता श्री लालू प्रसाद यादव, निवासी 42, हार्डिंग रोड, पटना, आपको सूचित करना चाहता हूं कि वैशाली के रहने वाले मेरे निजी सहायक (PA) मोतीलाल ने मेरे आवास से नकद राशि और अन्य मूल्यवान सामान चोरी की है। 22/06/2026 को मेरे घर में रखी अलमारी से लगभग बीस लाख रुपए नकद, जो मेरी पार्टी फंड की राशि थी, 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, सोनी की 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, 1 iPad, 1 MacBook लैपटॉप, 1 Lenovo लैपटॉप और 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। 22 जून की रात 11:30 बजे मेरे ड्राइवर अनिल यादव तथा मेरे साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर मेरे आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा। दोनों व्यक्ति इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं कि चोरी मोतीलाल राय ने की है। मोतिलाल की पत्नी ने क्या आरोप लगाए वो जानिए मोतिलाल की पत्नी प्रीति भारती ने बताया कि 4 दिनों से मेरे पति तेजप्रताप यादव के आवास पर ही रह रहे थे। मैं उनको बार बार फोन कर रही थी, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। सोमवार की रात उन्होंने 8 बजे तेजप्रताप के नंबर से फोन किया। मैंने उनसे पूछा कि आपका फोन कहां है तो उन्होंने कहा कि भइया(तेजप्रताप) के पास है। इतने में तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम दोनों के पीछे कई लोग लगे हुए हैं। इतने में मैंने अपने पति मोतिलाल से कहा कि आप जल्दी घर आइए और आज के बाद वहां(तेजप्रताप के आवास) तब ही जाएगा जब सब केस खत्म हो जाए। प्रीति भारती का कहना है कि मेरी और मोतिलाल की बात तेजप्रताप भी सुन रहे थे। उन्होंने लग गया कि मोतिलाल अब मेरे आवास पर नहीं आएगा तो उन्होंने ये साजिश रची है। तेजप्रताप और आकाश के बीच चल रही है तनातनी अनुष्का यादव के भाई आकाश ने तेजप्रताप यादव, उनके साथी मोतीलाल यादव और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में अब FIR दर्ज हो चुकी है और अदालत में सुनवाई भी शुरू हो गई है। आकाश यादव का आरोप है कि 6 जून को जब वे खाटूश्याम गए थे, तब पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने साथी मोतीलाल यादव के साथ पटना के पाटलिपुत्र स्थित उनके घर पहुंचे। दोनों ने घर में जबरन घुसने की कोशिश की और परिवार के सदस्यों को धमकाया। घटना के बाद मोतीलाल ने उन्हें फोन कर धमकी दी। कुछ देर बाद फिर कॉल आया, जिसमें खुद को मोहित बताते हुए व्यक्ति ने कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं, तेजप्रताप के खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले सोच लेना। पुलिस में शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे आकाश आकाश का कहाना है कि उन्होंने 10 जून को पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने 17 जून को पटना व्यवहार न्यायालय में केस दायर किया। मामले में अब अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। आकाश यादव ने फोन पर मिली धमकियों की रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया है। उनका कहना है कि कॉल रिकॉर्डिंग में धमकी और दबाव बनाने से जुड़ी बातें दर्ज हैं। अब अदालत और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आकाश का आरोप है कि मोतीलाल के फोन के दौरान तेजप्रताप ने भी उनसे बातचीत की थी। उन्होंने अपनी राजनीतिक हैसियत का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं करेगी। आकाश का कहना है कि मोतीलाल ने फोन पर कहा था कि 6 जून को जो कुछ हुआ है उसे पूरी तरह गुप्त रखा जाए, नहीं तो उनकी ‘औकात दिखा दी जाएगी’। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। तेजप्रताप बोले- आकाश की फैमिली पैसों की डिमांड करती है आकाश यादव के आरोपों पर तेजस्वी ने कहा कि आकाश और उसकी फैमिली मुझसे पैसों की डिमांड करती थी। मैं कभी 5 लाख तो कभी 10 लाख उन्हें दे दिया करता था। अब वो लोगों ने मेरे ऊपर झूठा केस कर दिया है। मैं संकट में हूं। ऐसे में मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनकर भाई तेजस्वी को साथ आना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तेजप्रताप यादव अपने वकील शिव नंदन भारती के साथ सचिवालय थाना पहुंचे और आकाश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया। तेज प्रताप ने कहा है कि आकाश यादव और उनके परिवार मेरी छवि खराब करना चाहता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top