Newswahni

तनख्वाह स्टाफ गाड़ी सब मिलती है तो देश के लिए लाल किले के कार्यक्रम में राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की गैर मौजूदगी पर…



भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अनुपस्थित रहे।  पिछले वर्षों की तरह इस बार भी दोनों नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि दोनों ने गलत प्रोटोकॉल की वजह से समारोह से दूरी बनाई। कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था और अन्य सेरेमोनियल प्रोटोकॉल उनकी पोजीशन के हिसाब से नहीं थे। अब कांग्रेस नेताओं के इस व्यवहार पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने लाल किले के कार्यक्रम में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की गैर-मौजूदगी पर कहा, “कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, जो (लोकसभा में)विपक्ष के नेता हैं और मल्लिकार्जुन खरगे भी (राज्यसभा में)विपक्ष के नेता हैं। दोनों को कैबिनेट रैंक मिली है, तनख्वाह मिलती है, स्टाफ मिलता है, गाड़ी मिलती है तो देश के लिए मिलती है।”

नेता प्रतिपक्ष योजनाबद्ध तरीके से यह कर रहे हैं- शाहनवाज हुसैन 

राहुल और खरगे को लेकर बीजेपी नेता ने कहा, “उनका ये फर्ज है कि जब देश का कार्यक्रम हो तो उन्हें विपक्ष के नेता के तौर पर वहां मौजूद रहना चाहिए। ये पहली बार है जब राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है और जब वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ भी है, वहां विपक्ष के नेता गैरमौजूद रहे हों और वो भी योजनाबद्ध तरीके से। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह का व्यवहार राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कर रहे हैं, उनसे ऐसी अपेक्षा कभी नहीं थी।”

 2024 में  प्रोटोकॉल में किया गया था बदलाव

बता दें कि साल 2024 में भी बैठने को लेकर ही विवाद हुआ था। उस समय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आखिरी से दूसरी लाइन में जगह दी गई थी,जबकि नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट रैंक का दर्जा हासिल है। उसके बाद से कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रमों से दूरी बनानी शुरू कर दी। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि समारोह में पहुंचे ओलंपिक खिलाड़ियों को विशेष सम्मान देने और आगे बैठाने के कारण क्रम में बदलाव करना पड़ा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top