Newswahni

ढाबा में टोकन सिस्टम से चलता था सेक्स रेकैट मुजफ्फरपुर में ग्राहकों का रजिस्टर में हिसाब मेंटेन करता था मैनेजर आरोपी अरेस्ट…




मुजफ्फरपुर में ढाबा पर छापेमारी हुई। इसमें सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां से 2 आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इसमें मैनेजर सहित लाइनर शामिल है। जबकि, अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। मैनेजर रजिस्टर में ग्राहकों का हिसाब मेंटेन करता था। कार्रवाई का नेतृत्व टाउन-2 की सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने किया, जिसमें ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम भी शामिल रही। मामला गरहां थाना क्षेत्र में पटियासा पेट्रोल पंप के पास स्थित मोहिनी ढाबा का है। टोकन सिस्टम और रजिस्टर में होता था पूरा हिसाब जांच में सामने आया कि होटल में देह व्यापार सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था। ग्राहकों को एंट्री के लिए टोकन दिए जाते थे और पूरे लेन-देन का हिसाब एक रजिस्टर में बाकायदा दर्ज किया जाता था। इससे यह साफ होता है कि यह धंधा लंबे समय से संगठित रूप में संचालित हो रहा था। अश्लील वीडियो बना माहिलाओं को धंधा करने पर किया मजबूर पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि टीम ने दो महिलाओं को मौके से बरामद किया, जिन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है। बरामद महिलाओं ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि होटल के मैनेजर की ओर से उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली गई थी और उसे वायरल करने की धमकी देकर उन्हें जबरन देह व्यापार में शामिल किया गया। मैनेजर और लाइनर गिरफ्तार, मालिक फरार मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए ढाबा के मैनेजर मिथलेश कुमार और कथित लाइनर (ग्राहक और सौदे तय कराने वाला) अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अमित कुमार पूरे नेटवर्क में पैसों के लेन-देन की जिम्मेदारी संभालता था। वहीं, ढाबा का मालिक अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अन्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि पटियासा स्थित इस होटल से जुड़े मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। आशंका है कि इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। यह रैकेट लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top