रांची से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। रातू रोड स्थित एक मंदिर में शाम की आरती के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रोज की तरह मंदिर में भक्त जुटे थे, भजन-कीर्तन चल रहा था और मुख्य पुजारी पूरे भक्ति भाव से भगवान की आरती कर रहे थे। इसी बीच, आरती करते-करते पुजारी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।