Newswahni

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी पति की मौत पत्नी गंभीर मौनी अमावस्या पर महेंद्रनाथ मंदिर पूजा करने गए थे घर…




सिवान के मेंहदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे एक दंपती की बाइक को एकमा पुलिस सर्किल के रसूलपुर के समीप छपरा–सिवान एनएच-531 पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी 44 वर्षीय पप्पू मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी 38 वर्षीय मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में पूजा करने गए थे घायल मुन्नी देवी को उपचार हेतु एकमा के एक निजी अस्पताल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पप्पू मांझी एक निजी विद्यालय में वाहन चालक थे। वे अपनी पत्नी के साथ मौनी अमावस्या के अवसर पर सिवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। ट्रक की टक्कर से युवक की मौत घर लौटते समय रसूलपुर के पास छपरा–सिवान एनएच-531 पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू मांझी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर रसूलपुर थाना पुलिस थाना प्रभारी प्रिंस राज के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद पप्पू मांझी का शव उनके पैतृक गांव हंसराजपुर पहुंचा। मृतक अपने पीछे घायल पत्नी और चार पुत्रों – अंकित मांझी (18), अमित मांझी (16), भोलू मांझी (14) तथा सचिन मांझी (10) को छोड़ गए हैं। नगर पंचायत एकमा बाजार के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार, उपमुख्य पार्षद रानू कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना मांझी, वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह और अवधेश कुमार सिंह सहित कई लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top