Newswahni

टीसी न मिलने से परेशान छात्र ने खाया जहर पूर्णिया में स्कूल पर रिश्वत मांगने का आरोप पिता बोले मांग रहा था शिक्षक…




पूर्णिया जिले में एक स्कूली छात्र ने स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) न मिलने से परेशान होकर जहर खा लिया। छात्र को इंटरमीडिएट में नामांकन कराने में दिक्कत आ रही थी। जानकारी के अनुसार, दसवीं पास छात्र पूर्णिया के जिला स्कूल से टीसी लेने के लिए लगातार स्कूल के चक्कर लगा रहा था। उसे टीसी नहीं दी जा रही थी, जिसके कारण वह इंटरमीडिएट में दाखिला नहीं ले पा रहा था। स्कूल द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक नामांकन न होने से निराश होकर छात्र ने शनिवार को जहर खा लिया। परिजनों को जानकारी मिलने पर उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि जिला स्कूल पूर्णिया द्वारा उनके बेटे को नामांकन के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने के लिए 500 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। टीसी न मिलने के कारण छात्र ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला नहीं ले पाया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। रेणु टीओपी थानाध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने छात्र का बयान दर्ज कर लिया है और प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्णिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रविंद्र प्रकाश ने फोन पर बताया कि यदि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत की जाती है, तो स्कूल के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top