Newswahni

झाझा में रेलवे मैदान के पास नवजात का शव मिला कुत्तों के हमले से मौत की आशंका लावारिस मिलने से सनसनी पुलिस जांच…




जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे चांदवारी मैदान के समीप एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात पर आवारा कुत्तों का झुंड हमला कर रहा था। लोगों ने कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब कुत्तों को भगाया गया, उस समय नवजात में कुछ हलचल थी और वह जीवित प्रतीत हो रहा था। हालांकि, भीड़ जुटने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल
दिनदहाड़े नवजात को इस तरह सुनसान स्थान पर लावारिस छोड़ दिए जाने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की और इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या कारण था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top