Newswahni

ज्योति की नई रील यूजर्स बोले दूसरी शादी करो तुम्हें पता बेवफा हम नहीं गाने पर वीडियो बनाया लोगों ने कहा पवन भइया…




भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा है। पवन सिंह कोर्ट में कह चुके हैं कि ज्योति सिंह के साथ रहना अब संभव नहीं है। पवन सिंह के बयान के बाद ज्योति सिंह अपने इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स और स्टेटस के जरिए इशारों में अपनी बात कह रही हैं। ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अलका याग्निक का गाना लगाया है। इसके बोल हैं- ‘अगर तुम ये दिल मांग लेते जानेमन हम तुम्हें जान देते। तुम्हें कैसे हम भूल जाते, मर के भी तुम हमें याद आते। तुम्हें पता बेवफा हम नहीं।’ इस पर फैन अब अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब जानिए यूजर्स क्या क्या कमेंट कर रहे हैं ज्योति सिंह के रील पर हर्षित नाम के यूजर ने लिखा कि पवन भइया कितना दर्द में तुम्हे क्या पता। वहीं आर दुबे ने लिखा-आपकी बीमारी की दवा बस पवन सिंह हैं। सौरभ ने लिखा कि, क्यों लोग नाटक करते हैं। जबकि पवन वर्मा ने नौटंकीबाज लिखा। यूजर कुंदन ने ज्योति सिंह की रील पर लिखा है कि, खुद का घर बिगाड़कर वीडियो बना रही है। वहीं अंकित ने लिखा कि, अब आप दूसरी शादी कर लो।
ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर किया था कल ही ज्योति सिंह ने एक क्रिप्टीक पोस्ट किया था। ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘स्त्रियों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है, देवताओं ने तो हमेशा ही शक्ति कह के ही संबोधित किया है..!!’ वहीं, दूसरे पोस्ट में लिखा है, ‘विश्वास वही है.. जब आंखें आंसुओ से भरी हों, और होंठ फिर भी कहें महादेव अच्छा करेंगे।’ दिल का दर्द न जाने कोई… यह पहली बार नहीं है, जब ज्योति ने इस तरह की चीजें पोस्ट की है। इससे पहले भी उन्होंने एक रील सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो हाथ में किताब लिए झूला झूलती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में फिल्म ‘देवदास’ का सैड सॉन्ग बज रहा है। बोल है- ‘बैरी पिया बड़ा बेदर्दी..दिल का दर्द न जाने कोई..।’ उनके हाथों ने एक पीला फूल नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इसमें ज्योति बिना सिंदूर के नजर आ रही हैं। ज्योति बोलीं- पवन सिंह को गाली सुनने वाली लड़की पसंद है ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि, पवन सिंह को घूंघट में रहने वाली लड़की पसंद है। वो लड़की जो फोन के बारे में जानती न हो। पति जो भी बोले, मां-बहन की गाली दे। वो सिर झुकाकर बातें सुने, लेकिन उसका जवाब न दे। वैसी ही लड़की पवन जी को पसंद है।मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा शादी है। अब किसी से कोई डर नहीं लगता। ज्योति बोलीं- मेरी गलती क्या मुझे पता ही नहीं ज्योति सिंह ने बताया कि उनका केस अभी कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल उनकी जिंदगी ऐसी स्थिति में है, जहां न कुछ पूरी तरह से अच्छा है और न ही पूरी तरह खराब। मैं इस समय अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं और मानसिक रूप से काफी उलझन में हूं। खुद भी समझ नहीं पा रही हूं कि क्या सही है और क्या गलत। इसलिए अभी पूरी तरह न्यूट्रल रहने की कोशिश कर रही हूं। ज्योति सिंह ने आगे कहा कि, हर इंसान की अपनी सोच होती है, लेकिन वो अक्सर दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं। उन बातों को गहराई से समझने की कोशिश नहीं करते और रिएक्ट कर रिश्ते को खराब कर देते हैं। कोविड के वक्त साथ रहे, खूब होती थी लड़ाई कोविड-19 के समय का जिक्र करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि, उस दौरान पवन सिंह करीब 17 दिनों तक उनके साथ उनके घर पर रहे थे। उसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके रिश्ते में बहुत कुछ बिगड़ चुका है। साथ रहते हुए भी दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। वापस जाते समय मैंने उनसे कहा था कि अब काफी समय हो गया है, इसलिए उन्हें अपने साथ ले चलें। आगे जो भी फैसला हो, मिलकर करें। मैं अब दूसरी शादी की बात सोच नहीं सकती 3 करोड़ की मांग पर भी पिछले 8 वर्षों से मामला अटका हुआ है। हाल ही में जब वह कोर्ट गईं, तो उन्होंने अपनी मांग बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर दी। इस सवाल पर ज्योति ने कहा कि जब 3 करोड़ की मांग में ही 8 साल लग गए, तो 10 करोड़ के मामले में और पंद्रह साल समय लगना तय है। इस शादी ने मुझे गहरा मानसिक आघात दिया है। अब दूसरी शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top