Newswahni

जिला पार्षद के घर के बाहर सुतली बम फेंका गयाजी में बदमाश वारदात के बाद फरार खंगाल रही पुलिस…




गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र में आज मानपुर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य भोला चौधरी के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने सुतली बम फेंका। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रूपसपुर गंगटी स्थित जिला परिषद सदस्य भोला चौधरी के आवास के सामने यह घटना हुई। बम फेंकने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। पिछली बार भी पुलिस से की थी शिकायत जिला परिषद सदस्य भोला चौधरी ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर उनका परिवार घबरा गया। बाहर आकर देखने पर पता चला कि घर के सामने बम फेंका गया था। चौधरी ने यह भी बताया कि उनके घर के बाहर बम फेंकने की यह दूसरी घटना है। पिछली बार भी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। भोला चौधरी ने इस संबंध में बुनियादगंज थाना में लिखित आवेदन दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। बुनियादगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top