Newswahni

जानलेवा हमला केस में फरार पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार बेतिया में वारंट के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई…




बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तुनिया-विशुनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामनारायण साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष रामनारायण साह कांड संख्या 168/2025 में वांछित थे। यह मामला लगभग एक वर्ष पुराना है। पुलिस के अनुसार, एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर पैक्स अध्यक्ष रामनारायण साह और दुकानदार नितेश कुमार गुप्ता के बीच ठंडे-गर्म सामान को लेकर विवाद हुआ था। सिविल कोर्ट में दायर की थी जमानत याचिका आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पैक्स अध्यक्ष ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना के बाद पीड़ित दुकानदार नितेश कुमार गुप्ता ने मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी पैक्स अध्यक्ष ने बेतिया व्यवहार न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए पटना उच्च न्यायालय का रुख किया, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली और उनकी याचिका खारिज कर दी गई। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने और अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से पुलिस रामनारायण साह की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने ठिकाने पर मौजूद है, जिसके आधार पर छापेमारी कर उन्हें पकड़ा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top