Newswahni

जहानाबाद सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण आयुष डॉक्टर और जीएनएम ड्यूटी से गायब मिले वेतन रोकने और कार्रवाई का निर्देश…




जहानाबाद के सदर अस्पताल में सोमवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक आयुष डॉक्टर और एक जीएनएम बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। डीएम ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान क्यूआरटी में तैनात आयुष डॉक्टर दिपांकर किशोर रंजन ड्यूटी से गायब मिले। इस पर डीएम ने सिविल सर्जन को उनकी वेतन वृद्धि रोकने और विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। वहीं, जीएनएम उषा कुमारी भी बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। डीएम ने उनका वेतन रोकने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इमरजेंसी में डॉक्टर मिले, मरीजों से लिया फीडबैक निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम और इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टर मौजूद थे। डीएम ने मरीजों से बातचीत कर उनके इलाज और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने इलाज और सुविधाओं पर संतोष जताया। समय पर इलाज और डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top