Newswahni

जहानाबाद में जवान को लोगों ने दी अंतिम विदाई मुंबई एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान जून को हुआ था निधन…




जहानाबाद जिले के ओयना लाखापुर गांव निवासी सीआईएसएफ जवान रौशन कुमार को शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गई। मुंबई एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से उनका निधन हो गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। रौशन कुमार का निधन मुंबई एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान हुआ। जैसे ही यह सूचना गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, लोगों में दुख व्याप्त हो गया। पार्थिव शरीर पहुंचते ही गूंजे ‘अमर रहें’ के नारे मुंबई से उनका पार्थिव शरीर पहले पटना लाया गया, जिसके बाद देर रात पैतृक गांव ओयना लाखापुर पहुंचा। शुक्रवार सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए गांव में हजारों लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही माहौल गंभीर हो गया और “रौशन कुमार अमर रहें” तथा “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिजनों की स्थिति काफी खराब थी। माता-पिता, पत्नी और अन्य स्वजन गहरे दुख में थे। कई बार उन्हें ग्रामीणों और रिश्तेदारों द्वारा संभालना पड़ा। गांव के लोगों ने भी परिवार को सांत्वना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ग्रामीणों ने संभाला रौशन कुमार अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव, अनुशासन और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को क्षति पहुंची है। अंतिम दर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने कहा कि रौशन कुमार ने देश सेवा के अपने दायित्वों का हमेशा पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी स्मृति में गांव में एक शोकसभा आयोजित की गई, जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top