Newswahni

जहानाबाद में अलग अलग रोड एक्सीडेंट एक महिला सहित लोग गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल में एडमिट…




जहानाबाद में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के राजा बाजार पुल के समीप हुई। हजामपुर गांव निवासी आरुति देवी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से आरुति देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया दूसरी दुर्घटना गया-पटना मुख्य सड़क पर एरकी गांव के पास हुई। काको थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी रोशन कुमार मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे रोशन कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की इन दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top