Newswahni

जम्मू कश्मीर लश्कर का टॉप आतंकी जाकिर गनई शोपियां एनकाउंटर में ढेर भारी मात्रा में हथियार बरामद…



दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद-विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। बीते चार दिनों से जारी मुठभेड़ के बाद अब लश्कर के टॉप आतंकी के मारे जाने की सूचना मिली है। आतंकी का शव मुठभेड़ वाली जगह से बरामद की गई है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का कुख्यात टॉप कमांडर जाकिर गनई मारा गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान चानपोरा गांव के जंगलों में जाकिर गनई और उसके साथी आतंकियों की तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह घटनास्थल के पास गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।

तलाशी अभियान में लश्कर कमांडर जाकिर गनई का शव हथियार और गोला-बारूद के साथ मिला। जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने ‘X’ पर एक पोस्ट में इसकी पुष्टि की है। पोस्ट में लिखा है, “तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! SOG शोपियां ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF के साथ मिलकर चलाए गए एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।”

बता दें कि शनिवार को दो आतंकवादी CCTV फुटेज में कैद हुए थे। इसके तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। चार दिनों तक चली इस घेराबंदी और तलाशी के बाद आखिरकर जाकिर गनई को ढेर कर दिया गया।
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top