![]()
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनबेरिया गांव में सोमवार रात ठनका गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सोमा देवी, पत्नी ब्रह्मदेव दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात सोमा देवी अपने घर में थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ ठनका उनके घर पर गिरा। इससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के समय इलाके में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान चल रहा था। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मंगलवार सुबह लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि महिला की मौत ठनका गिरने से हुई है, जो सीधे उनके घर पर गिरा था। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
Source link