Newswahni

जमुई में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत देर रात बिगड़ी तबीयत परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल घरेलू विवाद की आशंका…




जमुई के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपल पहाड़ी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान खूबलाल पुजहर की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने घरेलू विवाद के कारण घटना की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल झाझा रेफरल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को इलाज के दौरान सोनी कुमारी ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता रामपुकार ने बताया कि उन्हें बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे दीपल पहाड़ी गांव पहुंचे और बेटी को जमुई सदर अस्पताल ले गए। उन्होंने आशंका जताई कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई है। मृतका के भाई मिथुन कुमार ने बताया कि सोनी कुमारी की शादी करीब एक वर्ष पहले खूबलाल पुजहर से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। घटना से कुछ देर पहले फोन पर हुई बातचीत में बहन ने सिर्फ इतना कहा था कि “यहां नहीं रहना है।” इसके कुछ समय बाद ही जहर खाने की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने स्वयं जहरीला पदार्थ खाया या किसी ने उसे खिलाया। हालांकि, घरेलू विवाद में जहर खाने की संभावना जताई जा रही है। झाझा थाना पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top