Newswahni

जमीन विवाद में मारपीट से मांगी सुरक्षा रहुई थाना पर कार्रवाई न करने का आरोप परिवार की सुरक्षा की मांग…




नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित लेलून कुमार ने रहुई थाना पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने पर पीड़ित लेलून कुमार मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (SP) भारत सोनी के कार्यालय पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। लेलून कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा की जमीन पर घेराबंदी का काम करा रहे थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई, जो एक प्रोफेसर हैं, और गांव के कुछ दबंग लोगों ने उन्हें रोका। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज की, कॉलर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की। पीड़ित ने आगे बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, उनकी मोटरसाइकिल छीन ली और परिवार को खत्म करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। लेलून कुमार के अनुसार, यह घटना 12 जुलाई को हुई थी, जिसकी लिखित शिकायत रहुई थाना में दर्ज कराई गई थी। हालांकि, उनका कहना है कि इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने यह भी बताया कि दो दिन पहले आरोपियों ने उन्हें फिर रास्ते में घेर लिया और जमीन पर काम न करने की धमकी दी। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की बात कही गई। थाने से न्याय न मिलने पर लेलून कुमार मंगलवार शाम 6:30 बजे नालंदा पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top