Newswahni

जमीन विवाद में केस वापस लेने का दबाव नहीं मानने पर हत्या की धमकी का आरोप अररिया के नरपतगंज में दहशत में पीड़ित…




अररिया में भूमि विवाद लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। छोटी-छोटी जमीन संबंधी रंजिश अब जानलेवा धमकियों और बड़े संघर्षों का कारण बनने लगी है। ताजा मामला नरपतगंज प्रखंड के फेना बेलाही गांव से सामने आया है, जहां जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर केस वापस लेने का दबाव बनाने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। जमीन की रजिस्ट्री को लेकर शुरू हुआ विवाद मामला फेना बेलाही गांव स्थित खाता संख्या 03, खेसरा संख्या 502 और 61 डिसमिल जमीन से जुड़ा है। फेना बेलाही वार्ड संख्या 13 निवासी विनोद कुमार दास ने आरोप लगाया है कि नंदलाल साह ने पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से जरूरत से अधिक जमीन की रजिस्ट्री करवा ली है, जबकि उक्त जमीन में उनका भी हिस्सा बनता है। इसी मामले को लेकर विनोद कुमार दास ने बथनाहा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वे बथनाहा थाना कांड संख्या 65/26 के वादी भी हैं। केस वापस लेने के लिए धमकी देने का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आवेदन में विनोद कुमार दास ने बताया कि नंदलाल साह के बेटे ने उन्हें केस वापस लेने की धमकी दी है। आवेदन के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोग उनकी फुआ संतुलिया देवी के घर नीरपुर गांव पहुंचे थे। वहां कथित रूप से धमकी देते हुए कहा गया कि “अपने भतीजे विनोद को बोलो कि केस उठा ले, नहीं तो बाजार में जैसे हत्या हुई थी, उसी तरह विनोद कुमार को भी मार डालेंगे।” इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार में भय का माहौल है और परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। दूसरे पक्ष ने कुछ भी कहने से किया इनकार जब मामले में दूसरे पक्ष से बात की गई, तो नंदलाल साह घर पर मिले। हालांकि उन्होंने कहा कि उनका बेटा फिलहाल घर पर नहीं है, इसलिए वे इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते। गांव में इस विवाद को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने शुरू की जांच इधर बथनाहा थाना प्रभारी ने बताया कि विनोद कुमार दास द्वारा दिया गया लिखित आवेदन प्राप्त कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे। जिले में बढ़ते भूमि विवाद बने चिंता का कारण अररिया जिले में भूमि विवाद के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते दिनों भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मामूली विवाद मारपीट, धमकी और हत्या जैसी घटनाओं में बदल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव और आपराधिक घटनाओं का बड़ा कारण बनता जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है, जबकि पीड़ित परिवार सुरक्षा की मांग कर रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top