Newswahni

जमीन विवाद में किसान पर चाकू से हमला गोपालगंज में बुजुर्ग किसान गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती…




गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग किसान पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में 66 वर्षीय नबी मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चाकू से हमला कर दिया यह घटना जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी गिराने के विवाद को लेकर हुई। आरोप है कि जब नबी मियां ने अपनी निजी जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा मिट्टी गिराने का विरोध किया, तो बात बहस से हिंसक झड़प में बदल गई। विरोध करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग नबी मियां पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर और पेट पर गहरे घाव आए, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई शोर सुनकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। यह भी सामने आया है कि जिस विवादित जमीन को लेकर यह वारदात हुई, उसकी आधिकारिक नापी के लिए प्रशासन द्वारा अगले दिन का समय तय किया गया था। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने से ठीक एक दिन पहले ही यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top