Newswahni

जमीन दस्तावेज चोरी गिरोह का भंडाफोड़ आरोपी अरेस्ट कटिहार में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराते थे…




बिहार में जमीन के मूल दस्तावेज चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कटिहार पुलिस की विशेष सूचना पर पटना पुलिस ने पहले राजधानी से कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर कटिहार से तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा गया है। पटना पुलिस इन गिरफ्तार आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पूछताछ में स्वीकारी संलिप्तता कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अभिजीत सिंह ने इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि डंडखोरा थाना क्षेत्र से मसीयूर रहमान उर्फ मुन्ना खान को गिरफ्तार किया गया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सुरेश कुमार सिंह और उनके भतीजे प्रद्युम्न कुमार को भी पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने रजिस्ट्री कार्यालयों से जमीन संबंधी मूल दस्तावेज चोरी करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क कटिहार, पटना, भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में फैला हुआ है। आरोपी दिन के समय रजिस्ट्री कार्यालयों में जाकर रिकॉर्ड रूम और सुरक्षा व्यवस्था की रेकी करते थे। रात होने पर वे कार्यालय में घुसकर जमीन से जुड़े पुराने मूल दस्तावेज, विशेषकर वर्षों पुराने केवाला और रजिस्ट्री कागजात चुरा लेते थे। कब्जा खाली कराने का बनाया जाता था दबाव जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह चोरी किए गए दस्तावेजों में जहां नाम खाली रहता था, वहां उसी रंग की स्याही और हस्ताक्षर की शैली का उपयोग कर नए नाम दर्ज कर देता था। इसके बाद बिचौलियों के साथ मिलकर जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराया जाता था। इतना ही नहीं, जिन जमीनों पर पहले से लोग बसे होते थे, उन पर कब्जा खाली कराने का दबाव बनाया जाता था। कई मामलों में तो उन्हीं लोगों को दोबारा वही जमीन बेचकर मोटी रकम वसूली जाती थी।पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जल्द ही सामने आ सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top