Newswahni

जमीनी विवाद में पक्षों में मारपीट मां बेटा घायल गोपालगंज में वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्टिव…




गोपालगंज के महमदपुर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना में लाठी-डंडों का जमकर प्रयोग किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मारपीट में एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बहदुरा गांव निवासी विश्वनाथ साह की 58 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी और उनके बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। दरअसल, यह विवाद काफी समय से एक जमीन के टुकड़े को लेकर चल रहा था। गुरुवार को इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जख्मी लोगों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और जुताई करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मां और बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को सदर अस्पताल रेफर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों को गहरी चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया जा सकता है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top