Newswahni

जन सुराज ने बिहार सरकार पर साधा निशाना कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए प्रशांत किशोर को बांकीपुर से लड़ने का सुझाव…




जहानाबाद में जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बिहार सरकार पर हमला बोला। इस दौरान जन सुराज अंबेडकर मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अरविंद कुमार ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, चोरी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को नियंत्रित करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। जनता अब मौजूदा व्यवस्था से निराश है और बदलाव चाहती है। प्रेस वार्ता में अरविंद कुमार ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। उनके अनुसार, प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने से जन सुराज को नई राजनीतिक ऊर्जा मिलेगी और जनता के बीच एक सशक्त संदेश जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब जाति और पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों से हटकर विकास, शिक्षा, रोजगार और बेहतर कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आधारित राजनीति चाहती है। जन सुराज इन्हीं जनहित के मुद्दों पर लोगों से लगातार संवाद कर रही है और राज्य में एक मजबूत वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति बनने की दिशा में काम कर रही है। इस अवसर पर जन सुराज के जिला महामंत्री अवधेश पासवान, युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार और कार्यालय प्रभारी राहुल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताओं ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में बिहार की जनता मुद्दों के आधार पर निर्णय लेगी और राज्य को एक नई राजनीतिक दिशा प्रदान करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top