Newswahni

जनता घबराए नहीं पापा अभी भी हैं और सम्राट चौधरी के बनने के बाद निशांत कुमार की बिहार के लोगों से अपील…



पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी CM पद ठुकराने के बाद लगातार संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहें हैं। निशांत जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवा के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें और संवाद कर रहे हैं। नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर रणनीति तैयार करने का काम तेज कर दिया गया है। इस बीच निशांत ने प्रदेश की जनता से बड़ी अपील की है।

नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले सभी को एकजुट करने की दिशा में निशांत लगातार काम कर रहे हैं। रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक के बाद निशांत कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘हमने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें बताया कि पिछले 20 वर्षों में पिताजी के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना है।’

पापा अभी भी हैं, जनता अपना विश्वास रखे-निशांत कुमार

निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता को भरोसा दिलाएं। उन्होंने कहा, ‘जनता को कहें कि घबराएं नहीं, पापा अभी भी हैं। पूरी पार्टी जनता की सेवा के लिए है। पार्टी पूरी है। जनता हमपर विश्वास बनाए। पिताजी कहीं गए नहीं हैं, वो बिहार की जनता के साथ अभी भी हैं।’

नीतीश की शराबंदी पर निशांत ने क्या कहा?

निशांत ने पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि 24 तारीख को होने वाले फ्लोर टेस्ट में सरकार सदन में अच्छे बहुमत से विश्वास मत हासिल कर लेगी। वहीं, नीतीश कुमार के शराबबंदी वाले फैसले को लेकर किए गए सवाल पर निशांत ने कहा कि फैसला आगे भी लागू रहेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कह दिया है कि प्रदेश में शराबबंदी लागू रहेगी।

महिला आरक्षण बिल पर हमारा पूर्ण समर्थन है-निशांत 

वहीं, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर निशांत कुमार ने कहा कि जदयू इस बिल का पूर्ण समर्थन कर रहा है, लेकिन दुर्भाग्यवश यह पास नहीं हो सका। बिल पास हो जाता है तो आधी आबादी को और आगे बढ़ने का मौका मिलता। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top