Newswahni

जदयू विधायक ने बुर्का डांस को बताया गलत अफसरशाही पर जमकर बरसे सुरजापुरी आरक्षण के लिए लड़ने का किया वादा…




किशनगंज के पाटकोई कला पंचायत के घुरना में एक कार्यक्रम हुआ। मंगलवार देर शाम यह कार्यक्रम जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर की अगुवाई में आयोजित किया गया था। इस दौरान ठाकुरगंज के विधायक गोपाल अग्रवाल का फूल-माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर ने विधायक अग्रवाल से कई मांगें कीं। इनमें डेरामारी-पौआखाली सड़क का चौड़ीकरण, घुरना के उप स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस, डॉक्टर-नर्स और दवाइयों की व्यवस्था, रुपाधर घाट पर पुल निर्माण और सुरजापुरी आरक्षण की मांग शामिल थीं। जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल ने सुरजापुरी आरक्षण पर कहा कि उनके पिताजी भी इस समाज के लिए लड़ रहे थे। उन्हें भी ईश्वर ने मौका दिया है कि वे सुरजापुरी समाज के लिए कुछ करें। उन्होंने वादा किया कि वे इन्हें आरक्षण दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे। 132 कब्रिस्तानों को घेरने का किया था काम विधायक ने बहादुरगंज के लौचा में शव को कंधे पर ले जाकर अंतिम संस्कार करने के वायरल मामले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा में 132 कब्रिस्तानों को घेरने का काम किया था। उन्होंने यह भी कहा कि वहां के नेताओं ने अपनी विधानसभा के लिए कुछ नहीं किया है। अफसरशाही पर बात करते हुए विधायक ने कहा कि यहां की जनता अफसर और पुलिस अधिकारियों से डरती है। इसकी वजह यह है कि लोगों को अपनी ताकत का अंदाजा नहीं है और वे जागरूक नहीं हैं। बुर्के में डांस करवाने को बताया गलत फारबिसगंज के एक कोचिंग सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बुर्के में डांस करवाने के मामले पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। विधायक ने इसे गलत बताया और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के बाद आस्था और धर्म आता है, और हमारा संविधान किसी भी आस्था या धर्म को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं देता। उन्होंने ऐसे संस्थान और प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग की। अपने संबोधन में उन्होंने दिवंगत मंत्री तस्लीमुद्दीन पर भी टिप्पणी की। विधायक ने कहा कि तस्लीम साहब को मौलाना से नाराजगी थी, इसलिए उन्हें सुरजापुरियों से भी नाराजगी थी। उन्होंने कहा कि मौलाना की आड़ में उन्होंने सुरजापुरियों को आरक्षण न देकर दूसरे समाज को आरक्षण दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top