Newswahni

जदयू नेता मनीष कुमार पर चाकू से हमला जहानाबाद के राजा बाजार में पुरानी रंजिश का मामला पुलिस जांच में जुटी…




जहानाबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बाजार स्थित बाजार समिति के समीप शनिवार को जदयू नेता मनीष कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस हमले में वे घायल हो गए। कहासुनी के बाद हुआ हमला जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार बाजार समिति के पास एक दुकान के निकट कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तीन-चार युवक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हाथ में लगी चाकू प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर एक युवक ने चाकू निकालकर मनीष कुमार पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान चाकू उनके हाथ में लग गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। अस्पताल में चल रहा इलाज स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनीष कुमार को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावर पहले से परिचित हैं और उनके साथ पुरानी रंजिश चल रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपित नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं और पुराने विवाद के कारण उन पर हमला किया गया। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नगर थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top