Newswahni

छात्रों ने समेत टीचर पर लगाए गंभीर आरोप नवादा में से की जातिसूचक गाली गलौज और भेदभाव की शिकायत…




नवादा के डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय +2 विद्यालय, रजौली के छात्र शनिवार को अचानक समाहरणालय पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर (BWO) और दो अन्य शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों ने जिला मजिस्ट्रेट सह कलेक्टर (DMC) से मुलाकात कर जातिसूचक गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और भेदभाव की शिकायत की। छात्रों ने बताया कि जब वे विद्यालय में मेस के खाने की गुणवत्ता या अन्य किसी समस्या की शिकायत BWO से करते हैं, तो उनके साथ गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। छात्रों के अनुसार, BWO उन्हें अपमानजनक शब्दों से संबोधित करते हैं और धमकाते हैं। जूते से पीटे जाने की दी जाती है धमकियां शिकायत में यह भी कहा गया है कि BWO छात्रों को डराते हुए कहते हैं कि यदि वे किसी अधिकारी से शिकायत करेंगे, तो उनका कुछ नहीं होगा क्योंकि सभी शिक्षक उनके पक्ष में हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें नाम काटने और जूते से पीटे जाने जैसी धमकियां भी दी जाती हैं। DMC से तत्काल कार्रवाई की मांग छात्रों ने डीएमसी से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में लंबे समय से ऐसी परेशानियां चल रही हैं, लेकिन शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। सभी छात्र स्कूल की वर्दी में ही शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। इस गंभीर आरोप के बाद अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस पर क्या कार्रवाई की जाती है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top